Search
Close this search box.
Pradhan-Mantri-Awas-Yojana-Gramin List-2022

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022-23 | जानिए किसे मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ!

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

दोस्तों ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का महत्व कितना है यह बताने की कोई जरूरत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बहुत से ऐसे घर हैं जो पक्के नहीं बल्कि कच्ची मिट्टी के बनाए गए हैं। हम सभी जानते हैं हमारा देश भारत एक विकासशील देशों की श्रेणी में आता है जिसका मतलब है कि अभी हमारा देश धीरे-धीरे विकास के रास्ते पर प्रगति कर रहा है।

ऐसे में हमारे देश में गरीबी बहुत है जिसके कारण बहुत से परिवार मिल जाएंगे जिनके पास पक्के घर नहीं है। Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत इन परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि यह परिवार भी अपना पक्का मकान बनवा सकें।

आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं Pradhan Mantri Awas Yojana 2022-23 के बारे में जहां पर हम जानेंगे कि किसे इस योजना का लाभ मिलेगा और किसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा साथ ही हम यही जानेंगे कि इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया क्या है। कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगने वाले हैं इसके बारे में भी इस आर्टिकल में बात करेंगे।

यदि आप हमारे वेबसाइट पर नए हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप को फॉलो करना ना भूलें यहां पर आपको गवर्नमेंट जॉब और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिलती रहती है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2022-23: Overview

संस्था का नामभारत सरकार
योजना का नामPradhan Mantri Awas Yojana 2022-23
आर्टिकल का नामPradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022
लाभार्थीगरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार
उद्देश्यसबको पक्के मकान देना
कुल राशि₹120000
राशि प्राप्त करने का माध्यमबैंक अकाउंट
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट
ऑफिशियल एप्लीकेशनGram Samvaad App

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Benefits

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin के लाभ स्थानीय क्षेत्रों एवं पहाड़ी क्षेत्र दोनों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ₹120000 की धनराशि दी जाती है। और पहाड़ी क्षेत्र एवं, केंद्र शासित राज्य को ₹130000 की धनराशि दी जाती है जिसका इस्तेमाल उस प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार घर बनाने के लिए किया जा सकता है।

इस योजना में मिलने वाले पैसे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों मिलकर देते हैं। ज्यादातर साझेदारी केंद्र सरकार की होती है और कुछ साझेदारी राज्य सरकार की होती है। केंद्र शासित राज्यों में मिलने वाले पैसे केंद्र सरकार द्वारा ही दिए जाते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Benefits-

  • स्थानीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ₹120000 की धनराशि प्राप्त होती है।
  • समतल क्षेत्रों के लिए दिए जाने वाले लाभ में केंद्र सरकार और राज्य सरकार का अनुपात 60:40 का होता है।
  • मनरेगा के अंतर्गत 90 से 95 दिनों का रोजगार गारंटी दिया जाता है जिसमें ₹100 प्रतिदिन की मजदूरी होती है।
  • उत्तर पूर्व के पर्वतीय राज्य, एवं जम्मू कश्मीर के लोगों को ₹130000 की धनराशि प्राप्त होती है इस धनराशि में केंद्र सरकार और राज्य सरकार का अनुपात 90:10 का होता है।
  • शौचालय बनवाने के लिए ₹12000 की धनराशि प्राप्त होती है।
  • धनराशि को सीधा आधार कार्ड से जुड़े खाते अथवा पोस्ट ऑफिस के खाते में भेजा जाता है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Beneficiary

किसे प्राप्त होगा इस योजना का लाभ

  • यदि व्यक्ति के घर में 16 साल से लेकर 59 साल के बीच का कोई युवा व्यक्ति नहीं है।
  • यदि परिवार में 25 साल से अधिक उम्र का कोई शिक्षित व्यक्ति ना हो
  • परिवार का पालन पोषण किसी महिला द्वारा किया जा रहा है और उस परिवार में 16 से लेकर 59 साल तक का कोई भी युवा व्यक्ति ना हो
  • ऐसे परिवार के मुखिया विकलांग हूं और ऐसे परिवार जिनके मुखिया विकलांग और परिवार का पालन पोषण करने के लिए कोई युवा पुरुष ना हो।
  • ऐसे परिवार जिनके पास खेती-बाड़ी के लिए जमीन ना हो एवं मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2022-23: Required Documents

नीचे सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट दिए गए हैं –

  • आधार कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत रजिस्ट्रेशन नंबर
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • परिवार के पास पक्का मकान ना होने का नोटरी/स्टांप।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin: Eligibility Criteria

  • परिवार के पास कम से कम एक रूम अथवा दो रूम का कच्चा मकान होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति 10,000 से अधिक 1 महीने में ना कमाता हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी व्यक्ति ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी ना करता हो।
  • परिवार में दो पहिया तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड होना आवश्यक है जिसकी लिमिट 50,000 से अधिक ना हो।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति की इनकम टैक्स ना भरता हो।

How To Apply For Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2022-23

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए सूची को फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं –

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे कि नाम, जेंडर, आधार कार्ड नंबर मोबाइल नंबर आदि भरे।
  • इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। लाभार्थी का नाम और PMAY आईडी प्राप्त हो जाए।
  • अगले स्टेप में Select To Register पर पर क्लिक करें।
  • इनके बाद लाभार्थी की जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • जानकारी को वेरीफाई करें।
  • अगले स्टेप में लाभार्थी का नाम बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि भरे।
  • अगले स्टेट में मनरेगा जॉब कार्ड नंबर एवं स्वच्छ भारत रजिस्ट्रेशन नंबर भरे।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिख जाएगा।

प्रधानमंत्री शौचालय योजना 2022 | शहरी क्षेत्र में मोदी सरकार शौचालय के लिए दे रही है ₹12000 की धनराशि

How To Check Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022-23

नीचे दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 की लिस्ट में आपका नाम है इसकी जानकारी ले सकते हैं।

इस योजना के सरकार की तरफ से एक एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है जिसका नाम है Gram Samvad App जो आपको देखने को मिल जाएगा इस ऐप को डाउनलोड करें और फिर नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022 Gram Samvad App
  • एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें।
  • एप्लीकेशन के होम पेज पर Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर स्टैटिक्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हाउस कंप्लीट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022 खुलकर आ जाएगी।

यदि लिस्ट में आपका नाम होगा तो आप अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। यदि लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन स्वीकृत नहीं किया गया है।

Download PMAY ApplicationClick Here
Join Our Telegram GroupJoin Now
Pm Kisan Yojana Beneficiary Status Direct Linkलिंक 1 || लिंक 2
Official WebsiteClick Here
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Er. Durgesh

Er. Durgesh

Hi There! this is Er. Durgesh a professional blogger, having 5 years of experience in blogging. I love to gather information and write about them. The aim of this blog is to keep you posted with every important update. So, keep visiting and keep learning.