Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो –
(क) अंग्रेजी सरकार ने बंगाल के दो टुकड़े क्यों किए?
उत्तर:- अंग्रेजी सरकार ने हिन्दू-मुसलमान में फूट डालने के लिए बंगाल के दो टुकड़े किए।

(ख) स्वदेशी आन्दोलन में लोग क्या करते थे?
उत्तर:- स्वदेशी आन्दोलन में लोग स्वदेशी सामान का ही प्रयोग करते थे तथा विदेशी कपड़ों की होली जलाते थे।

प्रश्न २:- निम्नलिखित वाक्यों को पूरा करें (वाक्य पूरा करके) –
(क) महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
(ख) कांग्रेस की एक पुकार पर हजारों लोग इकट्ठा हो जाते।
(ग) बंगाल का बँटवारा (बंग-भंग) करने पर देश भर में आन्दोलन छिड़ गया।
(घ) जनता ने स्थान-स्थान पर विदेशी कपड़ों की होली जलाई।
(ङ) प्रथम विश्वयुद्ध में अंग्रेज भारत का सहयोग चाहते थे।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15

प्रश्न ३:- सही उत्तर के सामने (✓) का निशान लगाओ (निशान लगाकर) –
कांग्रेस के नेता देश के कोने-कोने में जाते थे –
(क) अंग्रेजों की मदद करने के लिए
(ख) लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए तैयार करने को

प्रश्न ४:- इन वाक्यों को समय के हिसाब से सही क्रम में रखो (सही क्रम में रखकर) –

1.ए०ओ० ह्यूम ने कांग्रेस बनाई।
2.अंग्रेजों ने बंगाल का बँटवारा किया।
3.पहला विश्व युद्ध हुआ।
4.गांधी जी अफ्रीका से भारत आए।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!