Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17:- जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17

जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली अभ्यास

प्रश्न १.
इन प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) लोग जलियाँवाला बाग में सभा क्यों कर रहे थे ?
उत्तर:- अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून का विरोध करने के लिए लोग जलियाँवाला बाग में सभा कर रहे थे।

(ख) चौरी-चौरा नामक स्थान पर क्या घटना हुई थी ?
उत्तर:- चौरी-चौरा नामक स्थान पर आन्दोलनकारियों ने पुलिस पर हमला किया और थाने में आग लगा दी।

(ग) वल्लभभाई पटेल ने किसके आन्दोलन का नेतृत्व किया ?
उत्तर:- वल्लभभाई पटेल ने गुजरात में किसानों के आन्दोलन का नेतृत्व किया।

(घ) सत्याग्रह का क्या अर्थ है ?
उत्तर:- अपनी किसी बात को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आग्रह करना सत्याग्रह है।

(ङ) नौसेना के सिपाहियों ने किसका आदेश मानने से इंकार कर दिया ?

उत्तर:- नौसेना के सिपाहियों ने अंग्रेज कमांडर का आदेश मानने से इनकार कर दिया।

प्रश्न २:- सही उत्तर के आगे (✓) का निशान लगाएँ (सही का निशान लगाकर) –
1.भारत में साइमन कमीशन का विरोध इसलिए हुआ कि –
(क) यह भारत की भलाई के लिए बना था।
(ख) इसमें एक भी भारतीय नहीं था। (✓)
(ग) इसका सारा कार्य भारतीयों ने किया।
(घ) इसे अंग्रेजों ने नहीं बनाया था।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17

2.असहयोग आन्दोलन का अर्थ था –
(क) हथियार उठाकर दुश्मन से लड़ना
(ख) अपना सिर झुका लेना
(ग) मैदान छोड़कर भाग जाना
(घ) शान्त रहना पर कोई सहयोग न करना (✓)

प्रश्न ३:- निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
(क) महात्मा गांधी ने समुद्र के किनारे डांडी नामक स्थान पर नमक कानून तोड़ा।
(ख) स्वदेशी आन्दोलन के कारण देश में खादी वस्त्रों का उपयोग बढ़ गया।
(ग) सन् १६४२ में गांधी जी के आह्वान पर जनता ने भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू किया।
(घ) बिरसा मुंडा आदिवासियों के नेता थे।
(ङ) हमारा देश १५ अगस्त, १६४७ को आजाद हुआ।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
कितना सीखा-चार

प्रश्न १:- नीचे दी गई पुस्तकों/पत्रिकाओं और गीत के साथ उनके लेखक का नाम लिखो-
उत्तर:- आनन्दमठ – बंकिमचन्द्र चटर्जी, वन्देमातरम् – बंकिमचन्द्र चटर्जी, स्वदेश मित्रम् – सुब्रह्मण्यम् भारती, गीतांजलि – रबीन्द्रनाथ टैगोर, गोदान – मुंशी प्रेमचन्द्र, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

प्रश्न २:- इन प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) महात्मा गांधी ने समाज सुधार के कौन-कौन से कार्य किए ?
उत्तर:- गांधी जी ने जाति-पाति और छुआछूत मिटाने की कोशिश की तथा पिछड़ी जातियाँ और औरतों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए काम किया।

(ख) बंगाल के दो भाग करने के खिलाफ लोगों ने क्या किया ?
उत्तर:- बंगाल के दो भाग करने के खिलाफ लोगों ने स्वदेशी आन्दोलन शुरू किया।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17

(ग) सत्याग्रह का क्या अर्थ है ?
उत्तर:- अपनी किसी बात को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आग्रह करना सत्याग्रह है।

(घ) क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात क्यों करते थे ?
उत्तर:- क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात इसलिए करते थे क्योंकि अंग्रेज भारत की जनता पर अत्याचार कर रहे थे और उन्हें सिर्फ माँगने से आजादी नहीं मिल सकती थी।

(ङ) जलियाँवाला बाग किस प्रदेश में है ?
उत्तर:- जलियाँवाला बाग पंजाब में है।

(च) गांधी जी ने नमक कानून क्यों तोड़ा ?
उत्तर:- गांधी जी ने नमक कानून इसलिए तोड़ा क्योंकि अंग्रेजों ने कानून बनाकर देश के लोगों का नमक बनाने का अधिकार छीन लिया था।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17

(छ) बिहार में मुण्डा विद्रोहियों के नेता कौन था ?
उत्तर:- बिहार में मुण्डा विद्रोहियों के नेता बिरसा मुंडा थे।

प्रश्न ३:- इन चित्रों को पहचानो और उनके नीचे उनके नाम लिखो –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से चित्र पहचानें व स्वयं नाम लिखें।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!