Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 21:- राष्ट्र की एकता और सुरक्षा

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 21 solution

राष्ट्र की एकता और सुरक्षा अभ्यास

प्रश्न १:- राष्ट्रीय एकता क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:- राष्ट्र की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है।

प्रश्न २:- सेना क्या कार्य करती है ?
उत्तर:- सेना देश की सीमा पर तैनात रहकर उसकी सुरक्षा का कार्य करती है।

प्रश्न ३:-भारतीय सेना के प्रमुख अंगों के नाम बताओ।
उत्तर:
(१) थल सेना
(२) वायु सेना और
(३) नौ सेना।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 21

प्रश्न ४:- भारत के थल सेनाध्यक्ष का क्या नाम है? ज्ञात करके लिखो।
उत्तर:- भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल….

प्रश्न ५:- भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है।
उत्तर:- भारत के संविधान मे बाईस (२२) भाषाओं को मान्यता दी गई है।

प्रश्न ६:- बाहरी शत्रुओं के अतिरिक्त देश के और कौन-कौन शत्रु होते हैं ?
उत्तर:- बाहरी शत्रुओं के अतिरिक्त देश के कुछ असामाजिक तत्व तथा दूसरे देशों के जासूस, उग्रवादी आदि शत्रु होते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 21

प्रश्न ७:- देश की एकता और सुरक्षा के लिए हमारे क्या कर्तव्य हैं ?
उत्तर:- देश की एकता और सुरक्षा के लिए हम सब को सदैव सतर्क रहना चाहिए। अफवाहों से बचना चाहिए और पुलिस व प्रशासन को सहयोग देना चाहिए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा करनी चाहिए।

प्रश्न ८:- रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके) –
(क) हमारे देश की समुद्री सीमा की लम्बाई ७५०० कि०मी० है।
(ख) देश की स्थलीय सीमा १५००० कि०मी० है।
(ग) राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का अध्यक्ष होता है।

प्रश्न ६:- निम्नलिखित पर जानकारी करके दो-दो पंक्तियाँ लिखो –
उत्तर:- पनडुब्बी – नौ सेना द्वारा समुद्री युद्ध में प्रयोग की जाती है। समुद्र के अंदर भी शत्रु से सुरक्षा के कार्य करती है। तोप – शत्रु के ठिकानों पर गोलाबारी करने के लिए काम आती है। युद्ध-स्थल में गोलाबारी करने के काम आती है। हेलिकॉप्टर – हल्के सामान और सवारियों के लिए काम आते हैं। रोगियों और फँसे हुए सैनिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए काम आते हैं। राकेट – इनको अंतरिक्ष यान भी कहते हैं। ये मिसाइलों को ऊपर ले जाते हैं। मिसाइल – हवाई लड़ाई में प्रयोग किए जाते हैं। शत्रु के लड़ाकू जहाजों को नीचे गिराने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 21

प्रश्न १०:- क्रियात्मक कार्य –
सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले अस्त्र-शस्त्रों के चित्र इकट्ठा कर अपनी कापी में चिपकाएँ तथा उसके विषय में लिखें। –
मोटी दफ्ती पर भारत का मानचित्र खींचो। उसमें विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी अंकित करो। इन सबके कट-आउट्स बनाओ। सब कट-आउट्स निकाल कर देखो। तुम्हारे पास भारत के मानचित्र की रूपरेखा बची। अब उसमें विभिन्न राज्यों के कट-आउट्स फिट करके देखो।
उत्तर:- नोट – विद्यार्थी स्वयं करके देखें।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!