Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 2:-जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 2:-जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन

अपने परिवेश में पाए जाने वाले जन्तुओं की तालिका बनाएँ –
नोट – विद्यार्थी स्वयं तालिका बनाएँ।
दी गई सारणी में मरुस्थलीय तथा पर्वतीय जन्तुओं के नाम लिखिए (लिखकर) –

मरुस्थलीय जन्तु का नामपर्वतीय जन्तु का नाम
ऊँटभेड
 सर्पयाक
छिपकलीपहाड़ी बकरी
चूहाभालू
मकडीबाघ

जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १:- जीवधारियों में अनुकूलन के क्या कारण हैं ?
उत्तर:- जीवधारियों में अनुकूलन के निम्नलिखित कारण हैं
(१) भोजन की उपलब्धता
(२) वातावरण
(३) प्रजनन और
(४) शत्रुओं से रक्षा

प्रश्न २:- जल में रहने वाले तीन जन्तुओं एवं तीन वनस्पतियों के नाम लिखिए।
उत्तर:- जल में रहने वाले तीन जन्तु – मछली, ऑक्टोपस, केकड़ा।
जल में होने वाली तीन वनस्पतियाँ – सिंघाड़ा, कमल, कुमुदनी।

प्रश्न ३:- मछली की दो विशेषताएँ बताइए, जो उसे जल में रहने के अनुकूल बनाती है।
उत्तर:
(१) मछली की आकृति धारा-रेखित होती है।
(२) मछली में साँस लेने हेतु गलफड़े (गिल्स) होते हैं।

प्रश्न ४:- जलीय पौधे के तने और पत्ती की एक-एक विशेषता बताइए।
उत्तर:-जलीय पौधे के तनों के अंदर असंख्य खाली स्थान होते हैं। जलीय पौधों की पत्ती की सतह पर मोम की चिकनी तह होती है।

प्रश्न ५:- पक्षियों के लिए देशान्तरण का क्या महत्त्व है?
उत्तर:- कुछ पक्षी ठंडे प्रदेश को छोड़कर कुछ समय के लिए गर्म प्रदेशों में चले जाते हैं तथा कुछ पक्षी भोजन की तलाश के लिए देशान्तर करते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 2:-जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन

प्रश्न ६:- ऊँट को रेगिस्तान का जहाज क्यों कहते हैं?
उत्तर:- रेगिस्तान में ऊँट सामान पहुँचाने तथा यातायात के साधन के रूप में बहुत उपयोगी होते हैं। इसलिए इसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।

प्रश्न ७:- निम्नलिखित कथन में सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाओ (चिह्न लगाकर)
(क) नागफनी एक जलीय पौधा है। (✗)
(ख) मेढक एक उभयचर जन्तु है। (✓)
(ग) मछलियों में तैरने हेतु पाद-जाल पाए जाते है। (✗)
(घ) पक्षियों के मुँह में दाँत पाए जाते हैं। (✗)
(ङ) पक्षियों एवं मछलियों का शरीर धारा-रेखित होता है। (✓)

प्रश्न ८:- निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए (जोड़े बनाकर) –
(क) नागफनी → मरुस्थल
(ख) चीड़ → पर्वत
(ग) मछली → धारा-रेखित
(घ) मेढक → उभयचर

प्रश्न ६:- रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पर्ति करके) –
(क) मरुस्थलीय पौधों की पत्तियाँ काँटों में रूपांतरित हो जाती हैं।
(ख) ठंडे क्षेत्रों के जन्तुओं के शरीर पर प्रायः लम्बे घने बाल होते हैं।

प्रश्न १०:- कारण बताएँ –
(क) पर्वतीय क्षेत्र के पौधों की पत्तियाँ प्रायः नुकीली क्यों होती हैं ?
उत्तर:- पर्वतीय क्षेत्र के पौधों की पत्तियाँ नुकीली होती हैं क्योंकि पत्तियाँ नकीली होने से तेज हवा आराम से निकल जाती है तथा बर्फ वृक्ष पर रुक नहीं पाती है।

(ख) पर्वतीय क्षेत्र के जन्तुओं के शरीर पर लंबे घने बाल क्यों होते हैं ?
उत्तर:- पर्वतीय क्षेत्र के जन्तुओं के शरीर पर लंबे घने बाल होते हैं क्योंकि लम्बे घने बाल उन्हें अत्यधिक सर्दी में ठंड से बचाते हैं।

(ग) ऊँट के पैर गद्दीदार क्यों होते हैं ? –
उत्तर:- गद्दीदार पैरों के कारण ही ऊँट मरुस्थल की रेतीली भूमि पर मीलों चल अथवा दौड़ सकता है। इसलिए ऊँट के पैर गदीदार होते हैं।

(घ) जलीय पौधों के तने कोमल और हल्के क्यों होते हैं ?
उत्तर:- जलीय पौधों के तनों के अंदर असंख्य खाली स्थान होते हैं, जिनमें वायु भरी रहती है। इस कारण ये कोमल और हल्के होते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 2:-जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन

प्रश्न ११:- सोचो और बताओ- मनुष्य विभिन्न मौसमों में रह सकता है। कैसे ?
उत्तर:- मनुष्य ने विभिन्न मौसमों में रहने के लिए अपनी सुविधानुसार अनेक वस्तुओं का निर्माण कर लिया है। अतः मनुष्य विभिन्न मौसमों में रह सकता है।

प्रश्न १२:- अपने आप करें – नोट – विद्यार्थी स्वयं बनाकर देखें।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 2:-जन्तुओं और वनस्पतियों में अनुकूलन

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!