Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

कुपोषण और इसके प्रभाव अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १:- निम्नांकित कथनों को पूर्ण करें (पूर्ण करके) –
(क) आवश्यकता से कम भोजन करने पर शरीर कमजोर हो जाता है।
(ख) आवश्यकता से अधिक भोजन करने पर मोटापा की शिकायत हो जाती है।
(ग) प्रोटीन की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है और शरीर की वृद्धि रुक जाती है।
(घ) विटामिन ‘ए’ की कमी से रतौंधी रोग हो जाता है।
(ङ) विटामिन ‘डी’ की कमी से रिकेट्स रोग हो जाता है।
(च) विटामिन ‘बी’ की कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है।
(छ) विटामिन ‘सी’ की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है।

प्रश्न २:- कारण बताइए-
(क) सब्जियों को काटने से पहले धो लेना चाहिए।
उत्तर:-क्योंकि सब्जी को काटकर धोने से सब्जी के विटामिन नष्ट हो जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

(ख) सब्जियों को पकाते समय अधिक तलना नहीं चाहिए।
उत्तर:- क्योंकि सब्जियों को अधिक तलने से विटामिन नष्ट हो जाते हैं।

(ग) हमें संतुलित भोजन करना चाहिए।
उत्तर:- संतुलित भोजन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

(घ) हमें आवश्यकता से अधिक अथवा कम भोजन नहीं करना चाहिए।
उत्तर:- आवश्यकता से अधिक भोजन करने से हम मोटे व कम भोजन करने से कमजोर हो जाएँगे।

प्रश्न ३:- निम्नांकित खाद्य पदार्थों के चित्रों को ध्यान से देखें तथा उनके नीचे पोषक तत्वों के अंक लिखकर उनका वर्गीकरण करें।

image 44


UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

प्रश्न ४:- निम्नांकित पोषक तत्व जिन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं, उन्हें लिखिए।
उत्तर:
१. कार्बोहाइड्रेटस – आलू, अरवी, शकरकंद, चावल।
२. वसा – तेल, घी, मक्खन
३. प्रोटीन – मांस, अंडा, दूध, दही, पनीर, दाल।
४. विटामिन – गाजर, मूली, नाशपाती, अंगूर।
५. खनिज लवण – पत्ता गोभी, गाजर, पालक।

प्रश्न ५:- सूची ‘क’ को सूची ‘ख’ से मिलान करें (मिलान करके) –

image 45


UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

प्रश्न ६:- नीचे कुछ कथन दिए गए हैं, उनके सम्मुख सत्य (✓) तथा असत्य (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –

पपीता विटामिन ‘सी’ का उत्तम स्रोत है। (✗)
हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी से रोग होते हैं। (✓)
सूर्य का प्रकाश स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। (✗)
विटामिन शरीर की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। (✓)
भोजन को अधिक पकाने से पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। (✓)
आँवले में विटामिन ‘सी’ अधिक मात्रा में पाया जाता है। (✓)
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

प्रश्न ७:- यदि किसी के मसूड़े फूले हों, उनसे खून आता हो और दाँत हिलते हों तो उसे –
१. पपीता और पीला कदू खाना चाहिए।
२. नीब, नारंगी, आँवला खाना चाहिए। (✓)
३. शकरकंद, अरवी खाना चाहिए।
४. मांस और रोटी खाना चाहिए।

प्रश्न ८:- रतौंधी के रोग से बचा जा सकता है। यदि प्रतिदिन –
१. चावल और दाल खाएँ।
२. दूध और रोटी खाएँ।
३. गाजर पालक, पपीता खाएँ। (✓)
४. अंडे और मांस खाएँ।

प्रश्न ६:- किसी बच्चे के होंठ के कोने फटे, जीभ लाल, त्वचा खुरदरी, हाथ-पांव में दर्द झुनझुनाहट हो तो वह पीड़ित है –
१. विटामिन ‘डी’ की कमी से।
२. विटामिन ‘ए’ की कमी से।
३. विटामिन ‘सी’ की कमी से।
४. विटामिन ‘बी’ की कमी से। (✓)

प्रश्न १०:- कुपोषण से बचने के तीन उपाय लिखिए।
उत्तर:- कुपोषण से बचने के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए, विटामिन तथा खनिज लवण भरपूर मात्रा में लेने चाहिए व हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।

प्रश्न ११:- अपने आप करो –
आज दिन में क्या खाकर आए। सूची बनाएँ और पोषक तत्वों को लिखें।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न १२:- क्या होगा यदि?

प्रश्न:- घर में माँ पढ़ी-लिखी न हो।
उत्तर:- बच्चों को संतुलित भोजन नहीं मिलेगा।

प्रश्न:- बच्चों को भरपेट भोजन न मिल पाता हो।
उत्तर:- कुपोषण का शिकार हो जाएँगे।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

प्रश्न:- माँ हमेशा बीमार रहती हो।
उत्तर:- बच्चों की देखभाल नहीं हो पाएगी।

प्रश्न:-घर में सिर्फ एक या दो बच्चे हों।
उत्तर:-सुखी परिवार होगा।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 5:- करुपोषन और इसके प्रभाव

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!