Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 7:- मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 7:- मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण

मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १:- सही शब्द छाँटकर वाक्य पूरा कीजिए (वाक्य पूरा करके) –
(क) मिट्टी के कटाव को पौधे रोकते हैं। (पशु, पौधे, नाले)
(ख) पहाड़ी स्थानों में मिट्टी की सुरक्षा सीढ़ीदार खेतों से की जाती है। (बाँधों, सीढ़ीदार खेतों, पानी)
(ग) नदियाँ पहाड़ों से उपजाऊ मिट्टी बहाकर ले आती है। (रेत, बालू, उपजाऊ मिट्टी)
(घ) नदियाँ की बाढ़ को बाँधों द्वारा रोका जाता है। (सीढ़ियों, बाँधों, पेड़ों)

प्रश्न २:- सही कथन के आगे (✓) तथा गलत कथन के आगे (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –
(क) मृदा की सुरक्षा करनी चाहिए। (✓)
(ख) मृदा आँधी द्वारा नहीं उड़ती है। (✗)
(ग) वृक्षों के काटने से मृदा अपरदन नहीं होता है। (✓)
(घ) भूमि की उर्वरता से फसल उत्पादन बढ़ जाता है। (✓)

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 7:- मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण

प्रश्न ३:- स्तम्भ ‘अ’ तथा ‘ब’ के कथनों को मिलाकर सही वाक्य बनाइए (सही वाक्य बनाकर) –

image 46


UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 7:- मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण

प्रश्न ४:- मिट्टी की ऊपरी परत का खेती में क्या महत्त्व है?
उत्तर:- मिट्टी की ऊपरी परत अधिक उपजाऊ होती है क्योंकि इसी परत में खेती के लिए जरूरी ह्यूमस पाया जाता है।

प्रश्न ५:- पानी द्वारा मृदा अपरदन कैसे होता है?
उत्तर:- पानी द्वारा मिट्टी की ऊपरी परत बह जाने से मृदा अपरदन होता है।

प्रश्न ६:- आँधी द्वारा मृदा अपरदन बड़े पैमाने पर होता है। इसे स्पष्ट करें।
उत्तर:- आँधी द्वारा उपजाऊ मिट्टी के कण एक स्थान से दूसरे स्थान पर उड़कर चले जाते हैं, जिससे मिट्टी की ऊपरी परत नष्ट होने से मिट्टी का उपजाऊपन बहुत कम हो जाता है।

प्रश्न ७:- वनों की क्या उपयोगिता है?
उत्तर:- वनों से मृदा अपरदन रुक जाता है तथा पर्यावरण संतुलन बना रहता है।

प्रश्न ८:- मृदा अपरदन रोकने में बाँधों का क्या महत्त्व है?
उत्तर:- बाँधों के कारण बाढ़ के बहाव को रोका जाता है, जिससे मृदा अपरदन रुक जाता है।

प्रश्न ६:- मरुस्थलों में वायरोधी पेड़ तथा झाडियाँ क्यों लगाई जाती हैं?
उत्तर:- मरुस्थलों में वायुरोधी पेड़ तथा झाड़ियाँ लगाई जाती हैं, जिससे यह तेज आँधी के समय मृदा अपरदन को रोक सके।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 7:- मृदा अपरदन तथा मृदा संरक्षण

घर पर करें –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Ajay Sir

Ajay Sir

नमस्कार 🙏🏻🙏🏻 मेरा नाम अजय है और मै एक अध्यापक हूँ !! मै हमेशा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ! इस वेबसाइट के माध्यम से मै आपको आने वाले सभी सरकारी नौकरियों से अवगत कराने के प्रयास रहेगा !! इसके अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगीं !!