Search
Close this search box.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

सोचकर लिखो/बताओ –

प्रश्न . अगर अचानक ओले गिरने लगें तो मौसम कैसा हो जाएगा?

उत्तर: मौसम बहुत ठंडा हो जाएगा।

प्रश्न. रात और दिन के मौसम में क्या-क्या अन्तर हो सकते हैं?

उत्तर:मौसम में ठंड हो सकती है, गर्मी हो सकती है, वर्षा हो सकती है, तेज हवा और आँधी चल सकती है तथा सुहावना मौसम भी हो सकता है।

भारत की ऋतुएँ

शीत (जाड़े की ऋतु) |

प्रश्न.हम जाड़े से बचाव के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं?

उत्तर:जाड़े से बचाव के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु

ग्रीष्म ऋतु
प्रश्न.तुम्हारे यहाँ गर्मी से बचने के लिए लोग कौन-कौन से उपाय करते हैं?

उत्तर: हल्के कपड़े पहनते हैं। पंखा/कूलर चलाते हैं, पहाड़ों पर चले जाते हैं।

वर्षा ऋतु

नक्शे में देखकर बताओ –

प्रश्न. अरब सागर से उठा मानसून भारत के किस भाग से होकर आगे बढ़ता है?

उत्तर:केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग।

प्रश्न. हिन्द महासागर से उठा मानसून भारत के किस भाग से होकर आगे बढ़ता है?

उत्तर: बंगाल, अरुणाचल, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब।

प्रश्न. कौन-सा मानसून भारत के पश्चिमी भाग में वर्षा करता है?

उत्तर: अरब सागर से उठने वाला मानसून (दक्षिण-पश्चिमी मानसून) भारत के पश्चिमी भाग में वर्षा करता है।

प्रश्न. कौन-सा मानसून भारत के पूर्वी भाग में वर्षा करता है ?

उत्तर: हिन्द महासागर (बंगाल की खाड़ी) से आने वाला मानसून (दक्षिण-पूर्वी मानसून) भारत के पूर्वी भाग में वर्षा करता है।

क्या तुम बता सकते हो –

प्रश्न (क) पहाड़ी स्थानों पर सर्दी अधिक क्यों होती है?

उत्तर: क्योंकि सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा तिरछी पड़ती हैं। प्रश्न

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु

(ख) कोई स्थान अधिक ठंडा क्यों होता है?

उत्तर: कम ताप और समुद्र तल से अधिक ऊँचाई पर ठंड अधिक होती है।

प्रश्न (ग) कोई स्थान अधिक गर्म क्यों होता है?

उत्तर: जहाँ सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, ताप अधिक होने से गर्मी हो जाती है।

प्रश्न (घ) तुम जहाँ रहते हो वहाँ की जलवायु कैसी है?

उत्तर: यहाँ की जलवायु विषम है। गर्मियों में अधिक गर्मी और जाड़ों में सर्दी होती है। बरसात में मौसम थोड़े समय के लिए सुहावना होता है। वर्षा न होने पर अधिक गर्मी हो जाती है। सूखा और अकाल जैसी स्थिति भी हो जाती है।

भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु अभ्यास

प्रश्न १. नीचे लिखे वाक्यों के सामने दिए बॉक्स में (✓) या (✗) का निशान लगाओ (निशान लगाकर)

भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। (✓)
सूर्य की तिरछी किरणें सीधी किरणों से अधिक गर्म होती हैं। (✗)
पश्चिमी घाट के तट पर पूर्वी भाग से अधिक वर्षा होती है। (✓)
दोपहर के समय अधिक गर्मी होती है। (✓)

प्रश्न २. सही जोड़े बनाओ (बनाकर)
ऊँचे स्थान – अधिक ठंडे। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत – मध्य मार्च।
तेज गर्म हवा – ‘लू’। समुद्री हवाएँ – भाप भरी।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु

प्रश्न ३. सम जलवायु और विषम जलवायु में क्या अन्तर है?

उत्तर: सम जलवायु सर्दी और गर्मी के मौसम में एक जैसी स्थिति रहने को कहते हैं। अर्थात सर्दियों में अधिक सर्दी नहीं और गर्मियों में अधिक गर्मी नहीं, को सम-जलवायु कहते हैं।

विषम जलवायु इसके विपरीत होती है। जाड़ों में अधिक जाड़ा, गर्मियों में अधिक गर्मी, कभी वर्षा, कभी सूखा, कभी बाढ़ और लू चलने वाला मौसम विषम जलवायु है।

प्रश्न ४. भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाओ –
प्रश्न. विषम जलवायु का एक नगर।
उत्तर: बीकानेर।

प्रश्न. सम जलवायु का एक नगर।
उत्तर: मुम्बई।

प्रश्न. भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला नगर।
उत्तर: चेरापूँजी।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 भारत : मौसम, ऋतुएँ और जलवायु

प्रश्न. जाड़े की ऋतु में वर्षा वाले क्षेत्र।

उत्तर: तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश।

नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से मानचित्र में स्वयं दर्शाएँ।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Er. Durgesh

Er. Durgesh

Hi There! this is Er. Durgesh a professional blogger, having 5 years of experience in blogging. I love to gather information and write about them. The aim of this blog is to keep you posted with every important update. So, keep visiting and keep learning.